XAT 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट आवेदन में आज से xatonline.in पर करें सुधार, लास्ट डेट और करेक्शन फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 01:42 PM IST | 1 min read
एक्सएटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए पंजीकरण 10 जुलाई, 2025 से शुरू है।
नई दिल्ली: जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (XLRI, जमशेदपुर) ने 25 नवंबर को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (XAT 2026) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। पंजीरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से अपने एक्सएटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में अंतिम तिथि तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 आवेदन पत्र में कैंडिडेट को अपनी शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, परीक्षा शहर की प्राथमिकता और ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य सभी विवरण संशोधित करने की अनुमति दी गई है। एक्सएटी 2026 करेक्शन विंडो 27 नवंबर को सुबह 9:00 बजे बंद हो जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए पहले ही आवेदन पत्र भर लिया है, वे इस दौरान अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। एक्सएटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 जुलाई, 2025 से शुरू है।
Also read IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने मैनेजमेंट में पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया, 16 फरवरी लास्ट डेट
एक्सएटी 2026 परीक्षा 4 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है। एक्सएटी एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की संभावित तिथि 20 दिसंबर है।
एक्सएएमआई सदस्यों की ओर से एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा एक्सएटी का आयोजन एमबीए/ पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। एक्सएटी स्कोर 250 से अधिक प्रमुख बी-स्कूलों द्वारा स्वीकार किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए एक्सएटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
XAT 2026 Correction Window: कैसे सुधार करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एक्सएटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव करें और सेव करें।
- संपादित आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’