Woman Suicide: सीबीएसई स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ा सकी महिला, बेटी संग कुंए में कूदकर दी जान
Saurabh Pandey | June 21, 2024 | 11:40 AM IST | 1 min read
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर थी।
नई दिल्ली : एक 26 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। क्योंकि वह पैसे के अभाव में अपने दो बच्चों को सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में नहीं पढ़ा सकी। यह घटना दो दिन पहले मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा तहसील के मालेगांव में हुई थी। बुधवार को औराद शाहजानी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई।
मृतकों की पहचान भाग्यश्री वेंकट हलसे (26) और समीक्षा वेंकट हलसे (5) के रूप में की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर थी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, भाग्यश्री अपने बेटे और बेटी को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में भेजना चाहती थी, जो उसके पति के सामर्थ्य से परे था। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि इस वजह से वह अक्सर उदास रहती थी। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले साल अपनी मां को खो दिया था और इसकी वजह से भी वह अवसाद में चली गई थी।
पति को वीडियो कॉल पर दिखाया था बेटी का चेहरा
मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बेटी के साथ दूसरे किसान के कुएं पर गई थी। वहां से उसने अपने पति वेंकट हाल्से को वीडियो कॉल कर आखिरी बार बेटी का चेहरा देखने को कहा और फिर बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई। बाद में पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से दोनों शवों को बरामद किया।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, महिला ने अपने बेटे को भी, जो खेल रहा था, कुएं के पास ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन वह फिसल गया और इस तरह बच गया। आगे की जांच चल रही है।
अगली खबर
]BPSC Recruitment 2024: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 25 जून से करें आवेदन
BPSC Recruitment 2024: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल