WBBME Result 2024: पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड रिजल्ट आज 2 बजे होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 10:16 AM IST | 2 mins read
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा शिक्षा माध्यमिक परिणाम 2024 देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (WBBME) की ओर से आज यानी 3 मई को दोपहर 2 बजे डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
डब्ल्यूबीबीएमई माध्यमिक परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र दोपहर 2:30 बजे (ढाई बजे) से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। डब्ल्यूबी बोर्ड द्वारा आयोजित हाई मदरसा (एचएम), आलिम और फाजिल परीक्षाओं के लिए डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड परिणाम 2024 एक साथ जारी किए जाएंगे।
डब्ल्यूबीबीएमई माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी 2024 को समाप्त हुई थी।
एचएम, आलिम और फाजिल के लिए ऑनलाइन जारी डब्ल्यूबीबीएमई एग्जाम रिजल्ट 2024 प्रोविजनल मार्कशीट है। पश्चिम बंगाल परिणाम 2024 की घोषणा के कुछ दिनों बाद छात्र संबंधित संस्थान से मूल स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट wbbme.org पर विजिट कर सकते हैं।
ऑनलाइन जारी पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड स्कोरकार्ड 2024 में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, बोर्ड का नाम, परीक्षा का नाम, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड और परिणाम (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) प्रदर्शित होगा। WBBME परिणाम 2024 में गड़बड़ी होने पर छात्रों को स्कूल या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
WBBME 2024 Result: रिजल्ट कैसे जांचें?
WBBME 2024 रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन जांचने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए:
- आधिकारिक वेबसाइट wbbme.org या wbresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘डब्ल्यूबीबीएमई परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें