WB HS Result 2024: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, आज 3 बजे से wbchse.wb.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | May 8, 2024 | 01:15 PM IST | 2 mins read
डब्ल्यूबी 12th बोर्ड रिजल्ट 2024 में अभिक दास 99.2% (496) अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, सौम्यदीप साहा 99% (495) अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने आज यानी 8 मई को पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र दोपहर 3 बजे से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
डब्ल्यूबीसीएचएसई द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर आज 3 बजे पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक 2024 एक्टिव कर दिया जाएगा। डब्ल्यूबी 12th बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024: स्ट्रीम-वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत
- साइंस स्ट्रीम में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.19% है।
- कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.08% रहा।
- मानविकी संकाय में 88.2% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
WB 12th Toppers: अभिक दास ने किया टॉप
- अभिक दास ने 99.2% (496) अंक प्राप्त कर पश्चिम बंगाल एचएस रिजल्ट 2024 में टॉप किया है।
- सौम्यदीप साहा ने 99% (495) अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
- अभिषेक गुप्ता ने 98.8 (494) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
- प्रतीची रॉय और स्नेहा घोष ने 98.6% (493) अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।
-
इसके अलावा, सात छात्रों ने 492 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया है।
डब्ल्यूबी हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 30 अंक यानी 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। डब्ल्यूबी एचएस बोर्ड रिजल्ट 2024 में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक, विषयवार अंक और परिणाम की स्थिति सहित जानकारी दी गई है।
डब्ल्यूबी बोर्ड ने आधिकारिक सूचना में कहा कि, संस्थानों को 10 मई 2024 को सुबह 10 बजे से संबंधित वितरण शिविरों के माध्यम से मूल एचएस मार्कशीट, प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त करने होंगे। उसके बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल डब्ल्यूबी एचएस मार्कशीट 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
WB HS Result 2024: एसएमएस से रिजल्ट कैसे जांचें?
पश्चिम बंगाल बोर्ड एचएस परिणाम 2024 एसएमएस के माध्यम से भी छात्र देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में WB12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद टाइप एसएमएस को 5676750 या 58888 नंबर पर भेज दें। अब WB 12वीं परिणाम 2024 मोबाइल के स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
West Bengal HS Result 2024: वेबसाइट से रिजल्ट कैसे जांचें?
बोर्ड द्वारा दोपहर 3 बजे पश्चिम बंगाल इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक 2024 एक्टिव करने के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- पश्चिम बंगाल एचएस आधिकारिक परिणाम वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
- ‘पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर जैसे दर्ज करें।
- अब कैप्चा सत्यापित करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- डब्ल्यूबी परिणाम 2024 कक्षा 12 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डब्ल्यूबी एचएस परिणाम 2024 का पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी