WBBSE 10th Topper List 2024: पश्चिम बंगाल 10वीं परीक्षा चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप; परिणाम लिंक एक्टिव
Santosh Kumar | May 2, 2024 | 10:07 AM IST | 2 mins read
इस साल कुल 9,12,598 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल थीं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में 7,64,252 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डबल्यूबीबीएसई) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। चंद्रचूड़ सेन ने इस साल 693 अंक और 99 प्रतिशत के साथ डब्ल्यूबीबीएसई परीक्षा में टॉप किया है। बोर्ड ने टॉपर लिस्ट के साथ रिजल्ट लिंक भी छात्रों के साथ साझा किया है।
WBBSE 10th Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। डब्ल्यूबी माध्यमिक परिणाम 2024 में इस वर्ष 57 छात्रों ने टॉप किया है। कलिम्पोंग जिला 96.26% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला है, इसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर (94.49%) है।
बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में डबल्यूबीबीएसई माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 0.16% बढ़ गया है। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.31% है, जबकि पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15% था। मेरिट सूची के अनुसार, एक छात्र ने रैंक 1 हासिल की, एक ने रैंक 2 हासिल की, 3 छात्रों ने रैंक 3 हासिल की। जबकि रैंक 4 और 5 पर 1-1 छात्र थे, इस तरह 18 छात्रों ने टॉप 10 रैंक में शामिल हुए।
WBBSE 10th Topper List 2024: ये है टॉपर्स की लिस्ट
आप अंकों और उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पश्चिम बंगाल 10वीं परीक्षा में शीर्ष रैंक धारकों के नाम नीचे देख सकते हैं-
- रैंक 1: रामभोला हाई स्कूल के चंद्रचूड़ सेन ने 693 अंक या 99% के साथ टॉप किया।
- रैंक 2: पुरुलिया जिला स्कूल की साम्यप्रिया गुरु ने 692 अंक या 98.86% के साथ रैंक 2 हासिल की।
- रैंक 3: उदयन प्रसाद, पुष्पिता बासुरी, नायरित रंजन पाल ने 691 अंक या 98.71% हासिल किए।
- रैंक 4: हुगली के तपज्योति मंडल 690 अंक या 98.57% के साथ रैंक 4 पर रहीं।
- रैंक 5: उत्तरी बर्धमान के अर्घ्यदीप बसाक ने 689 अंक या 98.43% के साथ टॉप 5 में रहे।
छात्र अपने संबंधित कैंप कार्यालयों से पश्चिम बंगाल माध्यमिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र एकत्र कर सकते हैं। इस वर्ष, बोर्ड ने मार्कशीट और प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए 49 शिविर कार्यालयों का आयोजन किया है।
WB 10th Result 2024 Direct Link: ऐसे देखें नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं परिणाम 2024 आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट https://wbresults.nic.in/madhymik24/wbmpres24.htm पर जाएं।
- वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- WBBSE Madhyamik Result 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र