Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन शुरू, रिजल्ट डेट 21 जुलाई
Santosh Kumar | July 4, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेंगे या अलॉट किए गए कॉलेज को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें बीएड में एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके और काउंसलिंग फीस जमा करके इसमें शामिल हो सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी है।
जो उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेंगे या अलॉट किए गए कॉलेज को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें बीएड में एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 5,000 रुपये की काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
Rajasthan PTET Counselling 2026: पीटेट स्कोर के आधार पर प्रवेश
जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट से हटा दिया जाएगा। बीएड में प्रवेश पूरी तरह पीटीईटी 2026 के परिणाम के आधार पर होगा। किसी भी कॉलेज को अपने स्तर पर सीधे प्रवेश देने का अधिकार नहीं है।
सभी सीटों पर प्रवेश पीटेट कार्यालय के माध्यम से ही होगा। कॉलेज का आवंटन अभ्यर्थी की मेरिट, श्रेणी, संकाय और कॉलेज की वरीयता के आधार पर होगा। काउंसलिंग फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
वैध मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व बैंक खाते की जानकारी ही दर्ज करें। भविष्य की सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से दी जाएंगी। गलत जानकारी देने पर प्रवेश रद्द किया जाएगा, मोबाइल नंबर और बैंक खाते में बाद में बदलाव नहीं किया जाएगा।
Rajasthan PTET Counselling 2026: पात्रता संबंधी निर्देश
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 अधिसूचना के अनुसार, जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर सभी सेमेस्टर पास कर चुके हैं और उनका कोई बैक पेपर नहीं है, वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रोविजनल होगा। उन्हें 31 अक्टूबर तक अंतिम वर्ष की न्यूनतम निर्धारित अंकों वाली अंकतालिका संबंधित कॉलेज और पीटीईटी कार्यालय में जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनका प्रवेश स्वतः रद्द माना जाएगा।
Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग शेड्यूल
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-
| प्रक्रिया | डेट |
|---|---|
|
₹500 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान |
4 से 16 जुलाई तक |
|
₹5,000 काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान |
4 से 15 जुलाई तक |
|
कॉलेज (बी.एड.) के विकल्प भरना |
6 से 16 जुलाई तक |
|
प्रथम चरण की कॉलेज आवंटन सूची जारी |
21 जुलाई |
|
प्रथम चरण में आवंटित कॉलेज स्वीकार करना, ₹22,000 प्रवेश शुल्क जमा करना और दस्तावेज अपलोड करना |
21 से 27 जुलाई तक |
|
आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना |
21 से 29 जुलाई तक |
|
कॉलेज द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और ऑनलाइन पुष्टि |
21 से 29 जुलाई तक |
|
रिपोर्टिंग करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोविजनल प्रवेश पत्र जारी |
22 से 30 जुलाई तक |
|
कॉलेजों में कक्षाएं शुरू |
29 जुलाई |
|
ऑनलाइन अपवर्ड मूवमेंट (कॉलेज बदलने) के लिए आवेदन |
30 से 31 जुलाई तक |
|
अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम जारी |
3 अगस्त |
|
अपवर्ड मूवमेंट के बाद नए कॉलेज में रिपोर्टिंग और कॉलेज द्वारा ऑनलाइन पुष्टि |
3 से 5 अगस्त तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार