VITREE 2024 Admit Card: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रिसर्च एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | May 2, 2024 | 10:08 PM IST | 1 min read
वीआईटीआरईई एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। वीआईटीआरईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आवेदकों को उसमें सभी विवरणों को चेक करना चाहिए।
नई दिल्ली : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रिसर्च एंट्रेंस एग्जामिनेशन (VITREE 2024) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने वीआईटीआरईई परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट admissions.vit.ac.in पर जाकर VITREE 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आधिकारिक वेबसाइट पर वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मास्टर्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (VITMEE 2024) के लिए भी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। वीआईटीआरईई, वीआईटीएमईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
VITREE 2024: परीक्षा तिथि
VITREE 2024 परीक्षा 5 मई को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लगभग 59 परीक्षा शहरों में आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या और फोटोग्राफ जैसे विभिन्न विवरण शामिल हैं। इसमें परीक्षा की तारीख, समय और स्थान के साथ-साथ परीक्षा के लिए दिशानिर्देश और निर्देश भी शामिल हैं।
VITMEE 2024 परीक्षा पैटर्न
VITMEE परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें 80 तकनीकी प्रश्न और 20 अंग्रेजी संचार कौशल प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक और गलत उत्तर के लिए शून्य अंक मिलेगा।
वीआईटीआरईई परीक्षा वीआईटी समूह के संस्थानों में पीएचडी और सीधे पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जबकि वीआईटीएमईई वीआईटी की विभिन्न शाखाओं में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
VITREE 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले वीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.vit.ac.in पर जाएं।
- अब वीआईटीआरईई, वीआईटीएमईई 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल