VITMEE 2025: वीआईटीएमईई पंजीकरण 20 जनवरी से vit.ac.in पर होगा शुरू, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | January 17, 2025 | 06:31 PM IST | 2 mins read
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विषयों में एम.टेक में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को प्रवेश देने के लिए हर वर्ष VITMEE आयोजित करता है।
नई दिल्ली : वीआईटी वेल्लोर ने वीआईटी मास्टर्स एंट्रेस एग्जामिनेशन (वीआईटीएमईई) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in के माध्यम से वीआईटीएमईई 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वीआईटीएमईई 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है।
New: VITMEE Syllabus 2026
वीआईटीएमईई 2025 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करके वेबसाइट पर दिए गए संबंधित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विषयों में एम.टेक में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को प्रवेश देने के लिए हर वर्ष VITMEE आयोजित करता है।
VITMEE 2025: पात्रता मानदंड
- उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम डिग्री के साथ स्नातक होना चाहिए।
- VITMEE 2025 के लिए आवेदन करने के लिए कोई आयु मानदंड नहीं है।
- उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि से पहले अंतिम वर्ष के अंकों का विवरण और प्रोविजनल डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, ऐसा न करने पर प्रवेश शुल्क जब्त होने के साथ प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
- चालू वर्ष में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
- उम्मीदवारों को वीआईटी विश्वविद्यालय में चयन इंटरव्यू से पहले अपनी अंतिम सेमेस्टर/वर्ष की परीक्षा पूरी करना होगा।
VITMEE 2025: वीआईटीएमईई एडमिट कार्ड
VITMEE 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट-vit.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। VITMEE हॉल टिकट परीक्षा हॉल में लेकर जाना अनिवार्य होगा। VITMEE 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना VITMEE आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यदि एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी है तो उम्मीदवारों को सुधार के लिए परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
VITMEE 2025: परीक्षा तिथि
VITMEE 2025 परीक्षा शेड्यूल के अनुसार वीआईटीएमईई परीक्षा 20 अप्रैल और 24 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा VIT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
VITMEE 2025 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी या ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्यक्तिगत एसएमएस भेजा जाएगा। आवेदन और उसके बाद की काउंसलिंग के लिए शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। VITMEE 2025 परीक्षा की रैंक सूची तैयार करने के लिए एक्यू पर्सेंटाइल मेथड अपनाया जाता है।
VITMEE 2025: परीक्षा पैटर्न
VITMEE 2025 परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। VITMEE 2025 प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र में 80 तकनीकी विषय के प्रश्न और 20 अंग्रेजी संचार के प्रश्न शामिल हैं।
VITMEE 2025: मार्किंग स्कीम
VITMEE 2025 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
VITMEE 2025: कैंपस और ब्रान्च की प्राथमिकता चुनने का विकल्प
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कैंपस और ब्रान्च की प्राथमिकता चुनने के लिए कहा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी गुवाहाटी के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी गुवाहाटी के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? साथ ही कटऑफ, योग्यता क्या होनी चाहिए? इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल