उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव बने विनीत जोशी, एनटीए और सीबीएसई में निभा चुके हैं अहम भूमिका
Santosh Kumar | January 16, 2025 | 03:31 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से यह जानकारी लोगों के साथ साझा की।
नई दिल्ली: एनटीए के पूर्व महानिदेशक और सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष विनीत जोशी ने आज (16 जनवरी) शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का पदभार संभाला। नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में कार्यभार संभालने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस नियुक्ति से पहले सचिव विनीत जोशी मणिपुर के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से यह जानकारी लोगों के साथ साझा की।
मंत्रालय ने बताया कि विनीत जोशी के पास आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से एमबीए की डिग्री है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
विनीत जोशी को शिक्षा, प्रशासन और नेतृत्व के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वे इससे पहले एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
उनके अनुभवों के आधार पर उम्मीद है कि वे देश के उच्च शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएंगे। उनके नेतृत्व में उच्च शिक्षा को अधिक समावेशी, आकर्षक और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी