Saurabh Pandey | June 7, 2025 | 06:35 PM IST | 3 mins read
NEET PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर, मेडिकल बोर्ड ने उम्मीदवारों को एक शिफ्ट में समायोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों और शहरों की संख्या भी बढ़ा दी है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2025 परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से NEET PG 2025 के लिए परीक्षा शहर की अपनी पसंद फिर से जमा कर सकेंगे।
New: NEET PG 2026 Expected Marks vs Rank
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
सभी उम्मीदवारों को एक ही शिफ्ट में शामिल करने के लिए, NEET-PG अब अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। यह सूचना बुलेटिन में बताए गए शहरों के अतिरिक्त होगा। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना विकल्प फिर से जमा करना होगा। परीक्षा शहर चुनने के लिए विंडो 13 जून 2025 दोपहर 3 बजे से 17 जून 2025 रात 11:55 बजे तक लाइव रहेगी।
नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चुनने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दौरान, उम्मीदवार केवल उन शहरों को देख पाएंगे जहां परीक्षा सीटें उपलब्ध हैं। चुने गए परीक्षा शहर में स्थल का आवंटन NBEMS द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शहर का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। शहरों की सूची आवेदन पत्र में दर्शाई जाएगी।
नीट पीजी एडिट विंडो 20 जून को खुलेगी और 22 जून 2025 को बंद हो जाएगी। परीक्षा शहर का विवरण उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2025 को सूचित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा।
परीक्षा विवरण | तिथि / समय सीमा |
|---|---|
परीक्षा शहर चुनने के लिए आवेदन विंडो | 13 जून 2025 (दोपहर 3 बजे के बाद) से 17 जून 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
सम्पादन विंडो (Edit Window) | 20 जून 2025 से 22 जून 2025 |
परीक्षा शहर की जानकारी जारी करना | 21 जुलाई 2025 |
प्रवेश पत्र जारी करने की डेट | 31 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | 3 अगस्त 2025 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) |
परिणाम की घोषणा | 3 सितम्बर 2025 तक |
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक नीट परीक्षा रिजल्ट 2025 3 सितंबर तक जारी किया जाएगा।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को 3 अगस्त 2025 को एक शिफ्ट में NEET-PG 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है। यह परीक्षा पहले 15 जून को होनी थी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शुरू में NBE द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए मांगे गए दो महीने से अधिक समय पर सवाल उठाया था। पीठ ने कहा कि 3 अगस्त को NEET-PG 2025 आयोजित करने के लिए बताए गए कारण वास्तविक प्रतीत होते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि NEET-PG 2025 परीक्षा आयोजित करने के लिए NBE को और समय नहीं दिया जाएगा।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश व राज्यों में किसी भी परीक्षा को एक ही दिन व एक ही पाली में कराना जरूरी है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और अभ्यर्थियों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता।
Santosh Kumar