Saurabh Pandey | June 7, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी टॉपर्स लिस्ट 2025 में कर्नाटक के चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष 10 में चार उम्मीदवार कर्नाटक से, दो-दो आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक बिहार और पंजाब से हैं।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली : कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (COMEDK) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 (UGET) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से अपने COMEDK UGET 2025 स्कोरकार्ड देख और रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: Mock Test Series
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Also See: Top 10 Engineering Colleges Accepting COMEDK
New: Visit IIsc Bangalore & Get B.Tech Admission Guidance | 30th May | Register Now
150 से ज़्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट आवंटन के लिए COMEDK ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण और दस्तावेजों को अपलोड करने की प्रक्रिया 9 जून, 2025 को शाम 4 बजे शुरू होगी और 18 जून, 2025 को दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी।
कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा में कर्नाटक के मूडबिद्री के शिशिर एच शेट्टी ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब के मलिक जैन और तीसरे नंबर पर कर्नाटक के वरुण जे कुमार रहे।
कॉमेडके यूजीईटी टॉपर्स लिस्ट 2025 में कर्नाटक के चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष 10 में चार उम्मीदवार कर्नाटक से, दो-दो आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक बिहार और पंजाब से हैं।
रैंक 1: शिशिर एच शेट्टी
रैंक 2: मलिक जैन
रैंक 3: वरुण जे कुमार
रैंक 4: वेन्नापुसा हर्षवर्द्धन रेड्डी
रैंक 5: नितेश आनंद
रैंक 6: एनबी रितेश वर्षण
रैंक 7: मनोजना श्रीविजय कलबुर्गी
रैंक 8: जी सैकिरण
रैंक 9: अनुराग चौधरी
रैंक 10: भूपति नितिन अग्निहोत्री
Also read IGNOU Admission 2025 July: इग्नू जुलाई ओडीएल, ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि जानें
कॉमेडके यूजीईटी दो चरणों में 10 मई और 25 मई को आयोजित की गई थी और इसमें 179 भारतीय शहरों से 1.13 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। COMEDK UGET 2025 परीक्षा में कुल 180 प्रश्न थे। इनमें से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 60-60 प्रश्न पूछे गए।
कॉमेडके यूजीटी 2025 परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक और तीसरा सत्र शाम 5.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया गया था।
इस वर्ष कुल 1,31,937 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 1,13,111 ही परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 उम्मीदवार शामिल थे।