Vidyarthi Sahayog Shivir: स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए बिहार में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की शुरुआत

Santosh Kumar | August 25, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

छात्र शिविरों में सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकेंगे। ये शिविर हर महीने के चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की। (इमेज-एक्स/@samrat4bjp)

नई दिल्ली: बिहार सरकार ने छात्रों की शैक्षणिक और संस्थागत समस्याओं का तेजी से, पारदर्शी और तय समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ शुरू किया है। इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की। यह अभियान 25 अगस्त से राज्य के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों में लागू किया गया है।

एक्स पर एक पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, "बिहार सरकार आज 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' शुरू कर रही है, ताकि छात्रों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों का जल्द और तय समय में समाधान किया जा सके।"

बिहार सरकार की 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' पहल के तहत, छात्र शिविरों में सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकेंगे। ये शिविर हर महीने के चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

Also read ‘हाथी चले बाजार-कुत्ते भौंके हजार’ अभ्यर्थियों के आंदोलन पर टिप्पणी करने वाले बीपीएससी एग्जाम कंट्रोलर सस्पेंड

सीएम ने आगे लिखा, "'विद्यार्थी सहयोग शिविर' और 'हेल्पलाइन 1100' के जरिए छात्र शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे और उनके स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे। छात्रों की हर बात सुनी जाए और हर समस्या का समाधान हो।"

ये कैंप सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यूनिवर्सिटी, कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्कूल, साथ ही सरकारी हॉस्टल भी शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]