VITEEE Result 2024: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 09:27 AM IST | 1 min read
वीआईटीईईई रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 (वीआईटीईईई 2024) का परिणाम आज यानी 3 मई को जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर वीआईटीईईई 2024 परिणाम देख सकते हैं।
वीआईटीईईई रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। VITEEE 2024 एग्जाम 19 से 30 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा वीआईटीईईई 2024 रिजल्ट रैंक कार्ड के रूप में जारी किया गया है।
प्रवेश परीक्षा परिणाम में 1 लाख तक रैंक वाले उम्मीदवार सभी चार परिसरों वीआईटी - वेल्लोर, वीआईटी - चेन्नई, वीआईटी - एपी, और वीआईटी - भोपाल में काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, 1 लाख से ऊपर रैंक वाले उम्मीदवार केवल वीआईटी - एपी और वीआईटी - भोपाल परिसरों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का चयन प्राप्त रैंक के आधार पर निर्धारित किया जाता है। काउंसलिंग पोर्टल में रैंक, शेड्यूल, चॉइस एंट्री उपलब्ध होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 5,900 रुपये गैर-वापसी शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
VITEEE Result 2024: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
वीआईटीईईई प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://viteee.vit.ac.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध VITEEE Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- वीआईटीईईई रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
VITEEE 2024 Scholarship: रैंक
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में वीआईटीईईई 2024 छात्रवृत्ति विवरण देख सकते हैं:
| रैंक सीमा |
ट्यूशन फीस माफ |
|---|---|
|
1 से 10 |
100% |
|
11 से 50 |
75% |
|
51 से 100 |
50% |
|
101 से 500 |
25% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल