UK Board Results 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी; पास प्रतिशत बढ़ा, सीएम ने दी बधाई
Santosh Kumar | April 25, 2026 | 06:37 PM IST | 2 mins read
रामनगर में स्थित बोर्ड मुख्यालय में परिणाम जारी करते हुए बताया गया कि 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 85.11 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.88 प्रतिशत अधिक है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बार राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गयी है।
राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित बोर्ड मुख्यालय में परिणाम जारी करते हुए बताया कि 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 85.11 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.88 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए परिणामों को उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन का प्रमाण बताया। उन्होंने अपेक्षित परिणाम न पाने वाले विद्यार्थियों से धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने का आह्वान किया।
UK Board 12th Result 2026: 12वीं कक्षा में 85,499 स्टूडेंट्स पास
पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''धैर्य और सकारात्मक सोच से आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।'' उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 1,00,452 विद्यार्थियों में से 85,499 उत्तीर्ण हुए।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 प्रतिशत रहा। बारहवीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली गीतिका के पिता एक टैक्सी चालक हैं। गीतिका इंजीनियर बनना चाहती हैं।
गीतिका ने इससे पहले 10वीं कक्षा में 97.6% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया था। ऋषिकेश के आर्यन ने 97.80%अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिद्वार की वंशिका 97% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
UK Board 10th Result 2026: 10वीं कक्षा में 1,00,373 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण
हाईस्कूल (10वीं कक्षा) के परिणामों में भी उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल 1,08,983 विद्यार्थियों में से 1,00,373 उत्तीर्ण हुए। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा, जो लड़कों के 88.03 प्रतिशत से काफी अधिक है।
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और नैनीताल की भूमिका ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। बागेश्वर के योगेश जोशी 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
UK Board Results 2026: बागेश्वर जिले का राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
बागेश्वर जिला राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। जिले ने 12वीं कक्षा में 94.84% और 10वीं कक्षा में 96.98% के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बोर्ड ने वर्ष 2025 की माध्यमिक सुधार परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए।
10वीं सुधार परीक्षा में 68.67 प्रतिशत और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा में 66.27 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा मंत्री रावत ने रामनगर में हाईस्कूल के टॉपर अक्षत गोपाल के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार