Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 11:05 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का कुल पास परसेंटेज 92 है। जिसमें बालकों का पास प्रतिशत 88.03 है और लड़कियों का पास प्रतिशत 96.07 है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर देख और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10% रहा है। इस बार लड़कियों (96.07%) ने लड़कों (88.03%) से बेहतर प्रदर्शन किया है।
उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 ऑनलाइन घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम देखने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम 2026 देखने के लिए वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई है-
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं में अक्षत गोपाल ने 491 अंकों (98.20 फीसदी) के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। ईशांत कोठारी और भूमिका संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर वहीं योगेश जोशी तीसरे नंबर पर रहे हैं।
रैंक (स्थान) | उम्मीदवार का नाम | अंक (500 में से) | प्रतिशत |
प्रथम (1st) | अक्षत गोपाल | 491 | 98.20% |
द्वितीय (2nd) | ईशांत कोठारी | 490 | 98.00% |
द्वितीय (2nd) | भूमिका | 490 | 98.00% |
तृतीय (3rd) | योगेश जोशी | 489 | 97.80% |
चतुर्थ (4th) | शशांक पुरोहित | 486 | 97.20% |