Trusted Source Image

UPMSSP Result 2026: यूपी संस्कृत शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट upmssp.com जारी, 10वीं, 12वीं टॉपर्स लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 05:22 PM IST | 1 min read

परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि परीक्षा में कुल 55 हजार 812 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 10वीं में 21 हजार 912, 11वीं में 14 हजार 156 और 12वीं में 14 हजार 156 परीक्षार्थी थे।

इस बार के परिणाम में प्रतापगढ़ जिले के छात्रों ने मेरिट सूची में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस बार के परिणाम में प्रतापगढ़ जिले के छात्रों ने मेरिट सूची में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद (यूपीएमएसएसपी) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं शामिल छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmssp.com पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष संस्कृत बोर्ड की परीक्षा प्रदेश के 241 केंद्रों पर 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराई गई थी।

यूपी संस्कृत परीक्षा बोर्ड के संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 एवं रेगुलर परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 94.78 है। कुल पास प्रतिशत 95.91 है।

upmssp 10th Result 2026: पूर्व मध्यमा द्वितीय के टॉपर्स

पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 94.43 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं खुशबू सरोज ने 94.29 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि मुलायम सिंह यादव और प्रियंका सरोज ने संयुक्त रूप से 93.29 फीसदी अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर हैं। ये तीनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

Also read UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.42%, 12वीं में 80.38% छात्र सफल, आंकड़े जारी

upmssp 12th Result 2026: उत्तर मध्यमा द्वितीय के टॉपर्स

यूपी संस्कृत बोर्ड की उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) परीक्षा में रजनीश यादव ने 89.36 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर वंशिका श्रीवास्तव के 85.64 प्रतिशत अंक हैं। तीसरे नंबर पर काजल और संस्कृति रहीं, जिनके 85.43 प्रतिशत अंक हैं। रजनीश, वंशिका और काजल प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। संस्कृति अमरोहा की रहने वाली हैं।

यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) सभी कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। परीक्षाफल लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय से घोषित किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications