Uttarakhand Paper Leak: उत्तराखंड भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 11:25 AM IST | 1 min read
पुलिस के पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है जिसमें आरोपी को एक उम्मीदवार से 15,00,000 रुपए मांगते हुए सुना जा सकता है।
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में छात्रों को पास कराने के नाम पर 12 से 15 लाख रुपए की मांग करने के आरोप में पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। जिस परीक्षा के लिए आरोपी द्वारा पैसे की मांग की गई थी, वह 21 सितंबर, 2025 को होनी है।
विशेष कार्य बल (STF) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया, “दो दिन पहले हमें सूचना मिली थी कि कुछ छात्रों से कुछ लोगों ने संपर्क किया था और उन्हें परीक्षा पास कराने का वादा किया था। पुलिस और एसटीएफ ने मामले की जांच की और पाया कि पंकज गौड़ नामक व्यक्ति ने छह छात्रों से संपर्क किया और उनसे परीक्षा में सफलता सुनिश्चित कराने के बदले 12-15 लाख रुपए की मांग की।”
एसएसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पंकज गौड़ ने बताया कि वह पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड हकम सिंह के संपर्क में था। भुल्लर ने बताया कि दोनों के खिलाफ पटेल नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और पंकज गौड़ तथा हकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस के पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें आरोपियों को एक अभ्यर्थी से 15 लाख रुपये मांगते हुए सुना जा सकता है। यह परीक्षा रविवार (21 सितंबर, 2025) को आयोजित की जानी है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा, “जब से राज्य में सख्त नकल-रोधी कानून लागू किया गया है, पुलिस, एसटीएफ और खुफिया इकाइयां भर्ती परीक्षाओं के दौरान अत्यधित सतर्कता बरतती हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल