Trusted Source Image

CMAT 2026 Answer Key Challenge: सीमैट प्रोविजनल आंसर की पर चुनौतियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 02:15 PM IST | 2 mins read

सीमैट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

CMAT College Predictor 2026

Use CMAT College Predictor to know your admission chances based on your academic profile, CMAT score and percentile for top B-schools across India instantly.

Try Now
सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को पंजीकृत 53,453 कैंडिडेट के लिए आयोजित गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को पंजीकृत 53,453 कैंडिडेट के लिए आयोजित गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कल कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर सीमैट आंसर की 2026 पर 2 फरवरी (रात 11:50 बजे) तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।

सीमैट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीमैट प्रोविजनल आंसर की 2026 31 जनवरी को जारी की गई थी और चुनौती विंडो भी इसी दिन सक्रिय कर दी गई। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीमैट फाइनल आंसर की 2026 और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

जो उम्मीदवार सीमैट प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग) शुल्क का भुगतान करने देकर चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट 02.02.2026 (रात 11.50 बजे तक) क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ UPI मोड में किया जा सकता है।

Also readCUET UG 2026: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 4 फरवरी तक बढ़ी, 9 से 11 फरवरी तक एप्लीकेशन करेक्शन

नोटिस में कहा गया कि आपत्ति शुल्क भुगतान के बिना उठाई गई किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। सीमैट आंसर की ऑब्जेक्शन फीस किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पंजीकृत 53453 कैंडिडेट के लिए आयोजित गई थी।

कैंडिडेट्स द्वारा दी गई चुनौतियों को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के पैनल द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। अगर किसी कैंडिडेट की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को रिवाइज किया जाएगा और उसी के अनुसार सभी कैंडिडेट्स के जवाबों पर लागू किया जाएगा। रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर, रिजल्ट तैयार किया जाएगा

CMAT Answer Key Objections Window 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीमैट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:

  • सीमैट की आधिकारिक वेबसाइट https://cmat.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Answer Key Challenge CMAT-2026’ पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और विवरण के साथ ‘व्यू क्वेश्चन पेपर’ पर क्लिक करें।
  • सहायक दस्तावेजों के साथ चुनौती दर्ज करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications