UOU Admit Card 2025: उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी दिसंबर सत्र का एडमिट कार्ड uou.ac.in पर जारी, परीक्षा गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | February 13, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (यूओयू) ने दिसंबर 2025 के शीतकालीन सत्र की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकित छात्र आगामी परीक्षा से पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल uou.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एडमिट कार्ड मास्टर प्रोग्राम (वार्षिक/सेमेस्टर), संशोधित बैचलर और एनईपी संशोधित बैचलर प्रोग्राम (मुख्य/बैक/सुधार), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सहित कई पाठ्यक्रमों के लिए अब आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध है।
विश्वविद्यालय ने इन सभी कार्यक्रमों के लिए डेटशीट पहले ही जारी कर दी है, और एडमिट कार्ड जारी होने से अब छात्र परीक्षा से पहले अपनी तैयारियां पूरी कर सकते हैं।
UOU Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी शीतकालीन परीक्षा के लिए दिसंबर 2025 सत्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय एवं तिथि आदि की जानकारी चेक कर लें।
इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाना होगा। बगैर एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें, ताकि अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो।
- उम्मीदवार का नाम
- कार्यक्रम/विषय
- परीक्षा केंद्र और पता
- नामांकन/पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथियां और रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
UOU December Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Download Admit card for December-2025 Exam' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
UOU December Exam 2026: परीक्षा गाइडलाइंस
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसा कोई वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लाएं। जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वैलिड एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल