Uttarakhand Nursing Entrance Exam 2026: उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 03:33 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) ने उत्तराखंड नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 जून (दोपहर 2:00 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू है।
Uttarakhand BSc Nursing Eligibility Criteria 2026: पात्रता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों में (अंग्रेजी मुख्य या अतिरिक्त विषय के रूप में) न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। 31 दिसंबर, 2026 तक आवेदक की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये और एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस जमा करने के बाद, यदि कोई छात्र अपने आवेदन पत्र में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे सुधार के लिए 200 रुपये देना होगा।
यूके बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 13 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और जीएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, एएनएम, एमएससी नर्सिंग और एनपीसीसी की परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
पंजीकृत उम्मीदवार 8 जून को दोपहर 2 बजे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तराखंड नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Uttarakhand Nursing and Paramedical Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया
डायरेक्ट लिंक www.emsecure.in/HNBUMUNursing2026 पर जाएं और आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान जनरेट पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें। फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच