UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट 17 लाख+ कैंडिडेट्स के लिए upessc.up.gov.in पर जारी, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव

Santosh Kumar | August 26, 2026 | 09:50 PM IST | 2 mins read

यूपीटीईटी में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 150 में से कम से कम 90 मार्क्स (60%) लाने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और दूसरी रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 82 मार्क्स (55%) की जरूरत होगी।

यूपीटीईटी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देखा जा सकता है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यूपी टेट 2026 परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक आयोजित की गई, जिसमें कुल 19,94,661 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे। इनमें से 17,70,714 उम्मीदवार (88.77%) परीक्षा में शामिल हुए। प्राइमरी (पेपर-1) और अपर प्राइमरी (पेपर-2) लेवल की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर यूपीटीईटी रिजल्ट देख सकते हैं।

यूपीटीईटी में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 150 में से कम से कम 90 मार्क्स (60%) लाने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और दूसरी रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 82 मार्क्स (55%) की जरूरत होगी।

प्रोविज़नल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई और उम्मीदवार 14 जुलाई तक अपनी आपत्तियां जमा कर चुके हैं। आयोग आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीटीईटी फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।

UPTET Result 2026: यूपीटीईटी 2026 परीक्षा के आंकड़े

यूपी टीईटी 2026 में अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा 2 जुलाई को दो शिफ्ट में और 3 जुलाई को पहली शिफ्ट में आयोजित की गई; कुल 12,11,459 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 10,57,055 (87.25%) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 प्राइमरी लेवल का एग्जाम 3 जुलाई को दूसरी शिफ्ट में और 4 जुलाई को पहली शिफ्ट में हुआ; 7,83,202 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 7,13,659 (91.12%) उम्मीदवार शामिल हुए।

अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी 87 % और प्राइमरी लेवल की परीक्षा में 90.85% रही। इस प्रकार, रजिस्टर्ड कुल 1,994,661 उम्मीदवारों में से 17,70,714 (88.77%) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

Also read UPTET Result 2026 (Out) LIVE: यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी @upessc.up.gov.in, नॉर्मलाइजेशन नियम जानें

UPESSC UPTET Result 2026: यूपी टेट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी टीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण से आईडी लॉग इन करें।
  • यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार यूपीटेट स्कोरकार्ड में विवरण जांचें और प्रिंटआउट लें।

UPTET Exam Result 2026: यूपीटीईटी परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई

आयोग ने सभी 60 जिलों में ऑब्जर्वर के तौर पर सदस्यों और रिटायर्ड आईएएस/आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किए थे, परीक्षा के दौरान एआई-इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम और एआई कैमरों की मदद से सभी केंद्रों की निगरानी की गई।

एआई की मदद से, 44 लोगों को दूसरे की जगह परीक्षा देने (डमी कैंडिडेट) के आरोप में पकड़ा गया, जबकि एक कैंडिडेट मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करके नकल करते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]