UPTET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण जारी, ओटीआर प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
UPTET: उम्मीदवारों को यूपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र में सुधार के लिए 1 मई, 2026 तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से 26 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू है।
Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2026: ओटीआर अनिवार्य
यूपी टीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की आवश्यकता होगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को पहले एक बार पंजीकरण (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीआर के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण भरने होंगे और एक यूनिक ओटीआर आईडी बनानी होगी।
UPTET 2026 Exam: शैक्षणिक योग्यता
प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) - आवेदक सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों में उत्तीर्ण हो और उनके पास कम से कम दो वर्ष की अवधि का प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8) - उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो और कम से कम दो साल की अवधि का प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा या बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) की डिग्री होनी चाहिए।
UPTET 2026 Application Form: आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को यूपी टीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए 1000 रुपये, एससी/ एसटी को 500 रुपये और दिव्यांग को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए 1 मई, 2026 तक का समय दिया गया है।
ओटीआर के लिए डायरेक्ट uptet.upessc.org/otr/ है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
यूपी टीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी, परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड 30 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
UPTET Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
यूपी टेट ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर पर जाएं।
- एक बार पंजीकरण (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करें।
- फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- विवरण जमा करने के बाद OTR ID जनरेट करें
- OTR आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें।
- यूपी टीईटी आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा