UPTAC Registration 2026: यूपी में बीटेक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन uptac.samarth.edu.in पर शुरू, शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 10:00 PM IST | 2 mins read

UPTAC 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में बीटेक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके नियमित राउंड का रजिस्ट्रेशन 25 मई से 15 जून 2026 तक चलेगा। पूरी प्रवेश प्रक्रिया कुल 7 राउंड (4 मुख्य, 1 इंटरनल स्लाइडिंग और 2 स्पेशल राउंड) में आयोजित की जाएगी।

UPTAC 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में बीटेक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) द्वारा संचालित इस काउंसलिंग के माध्यम से छात्र राज्य के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पा सकेंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

यूपी में बीटेक (B.Tech) कोर्स में दाखिला मुख्य रूप से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2026) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य यूजी और पीजी कोर्सेज (जैसे- B.Arch, MBA, MCA, B.Pharmacy आदि) में प्रवेश के लिए CUET (UG) और CUET (PG) के स्कोरकार्ड को आधार बनाया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, जिसमें पंजीकरण से लेकर चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट तक के सभी चरण शामिल हैं।

UPTAC 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड - उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज (जैसे- जेईई मेन/सीयूईटी स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र) अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही निर्धारित काउंसलिंग फीस का भुगतान करना अनिवार्य है।

  • दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन - आवेदन जमा होने के बाद विश्वविद्यालय की टीम द्वारा अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जाएगी। यदि किसी छात्र के दस्तावेज में कोई कमी पाई जाती है, तो उन्हें तय समय के भीतर उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा।

  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग - दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों और शाखाओं (Branches) को प्राथमिकता के आधार पर चुनना होगा। इसके बाद विकल्पों को लॉक करना बेहद जरूरी है, अन्यथा अंतिम तिथि के बाद विकल्प स्वतः लॉक हो जाएंगे।

  • सीट अलॉटमेंट - उम्मीदवारों की रैंक, श्रेणी और उनके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। सीट मिलने के बाद छात्रों को सीट कन्फर्मेशन फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी या अगले राउंड के लिए 'फ्लोट' (Float) का विकल्प चुनना होगा।

UPTAC Counselling Schedule 2026: राउंड 1 शेड्यूल

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया कुल 7 राउंड (4 मुख्य, 1 इंटरनल स्लाइडिंग और 2 स्पेशल राउंड) में आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग शेड्यूल
शुरू होने की तारीख
समाप्त होने की तारीख

रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान, डॉक्यूमेंट अपलोड

(नियमित राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन का यह एकमात्र मौका है, R2, R3 और R4 में नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा)

25-05-2026
15-06-2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
28-05-2026
20-06-2026
कमियों/क्वेरीज का जवाब देना
25-05-2026
20-06-2026
क्वेरीज के जवाबों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
25-05-2026
20-06-2026
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
22-06-2026
25-06-2026
सीट आवंटन डेट
27-06-2026
सीट कन्फर्मेशन फीस का भुगतान (20000 / 12000 रुपये)
27-06-2026
29-06-2026
ऑनलाइन इच्छा व्यक्त करना (Freeze / Float)
27-06-2026
29-06-2026

Also read UCEED, CEED Exam Date 2027: आईआईटी बॉम्बे ने घोषित की यूसीड और सीड परीक्षा की तारीखें, एग्जाम पैटर्न जानें

UPTAC Counselling Schedule 2026: राउंड 2 शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
शुरू होने की तारीख
समाप्त होने की तारीख
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग (बदलाव) और लॉकिंग
30-06-2026
01-07-2026
सीट आवंटन डेट
03-07-2026
नए अलॉटमेंट के लिए सीट कन्फर्मेशन फीस का भुगतान
03-07-2026
05-07-2026
ऑनलाइन इच्छा व्यक्त करना (Freeze / Float)
03-07-2026
05-07-2026
ऑनलाइन विड्रॉल (Online Withdrawal - सीट छोड़ना)
03-07-2026
05-07-2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]