UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक बीटेक स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, रिपोर्टिंग 13 सितंबर तक
Santosh Kumar | September 11, 2024 | 05:07 PM IST | 1 min read
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को यूपीटेक बीटेक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) आज यानी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (यूपीटेक) 2024 के बीटेक स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को यूपीटेक बीटेक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके बाद, बीटेक स्पेशल राउंड फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 11 से 13 सितंबर के बीच होगी।
यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 स्पेशल राउंड के लिए आवेदन विंडो 7 से 8 सितंबर तक खुली थी। पंजीकरण के बाद आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर थी। अभ्यर्थी 9 सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते थे। जबकि च्वाइस फिलिंग 8 से 10 सितंबर तक जारी रही।
UPTAC BTech Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थी नीचे यूपीटेक बीटेक स्पेशल राउंड के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण देख सकते हैं-
- जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड 2024
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- उपश्रेणी प्रमाण पत्र (स्वतंत्रता सेनानी/शारीरिक रूप से विकलांग/सशस्त्र बल) (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए)
Also read UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन रिजल्ट uptac.admissions.nic.in पर जारी
UPTAC Counselling 2024: राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीटेक बी.टेक काउंसलिंग 2024 स्पेशल राउंड के लिए सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'UPTAC BTech Counselling 2024 Round 6 Seat Allotment' लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई (मेन) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- विवरण की जांच करके पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]DUSU Elections: दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलपति को डूसू चुनावों में महिला आरक्षण पर निर्णय लेने को कहा
याचिका में कहा गया है कि हाल ही में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत चुनावों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण पारित किया है, इसलिए दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र चुनावों में भी महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा