UPSSSC Sports Directorate Notification 2026: यूपी खेल निदेशालय नोटिफिकेशन 108 पदों के लिए जारी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read
आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा यूपीएसएसएससी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट 2026 आवेदन पत्र में भरी गई सभी विवरणों का भली-भांति पुनः परीक्षण कर सही पाए जाने के बाद ही आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-22-परीक्षा/2026 के तहत खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आधिसूचना जारी कर दी है। यूपी खेल निदेशालय नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को शुरू होगी और 4 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। यूपी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार के लिए 11 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।
यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 108 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 46, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 29, एससी के 24 और एसटी का 1 पद शामिल है। चयनित कैंडिडेट की नियुक्ति ग्राउंड मैन, उप क्रीडाधिकारी, सहायक प्रशिक्षक (तैराकी/ क्रिकेट/ फुटबाल/ निशानेबाजी/ वेटलिफ्टिंग/ तलवारबाजी/ कुश्ती आदि) और जीवन रक्षक के पद पर की जाएगी।
UPSSSC Sports Directorate Mains Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- उम्मीदवार ने हाईस्कूल या समकक्ष/ स्नातक परीक्षा पास किया हो।
- साथ ही, संबंधित पद के लिए 2 वर्ष का कार्यअनुभव भी हो।
- पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में ही करना होगा। पद के अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन-पत्र में भरी गई सभी समस्त विवरणों का भली-भांति पुनः परीक्षण कर सही पाए जाने के बाद ही आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाेगा।
UPSSSC Sports Directorate Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का करके उम्मीदवार यूपी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा 2026 - आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी