UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर निकली भर्ती
Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 09:32 AM IST | 2 mins read
राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में ज्येष्ठ अनुदेशक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 रुपये मूल वेतन मिलेगा, साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार लागू भत्ते और लाभ भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-21-परीक्षा/2026 के तहत राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग) मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना 10 सितंबर को जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी, जो 5 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो जाएगी।
यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 132 ज्येष्ठ अनुदेशक के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
UPSSSC Senior Instructor Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवारों के पास कृषि, बागवानी, पशुपालन सहित संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री (जैसे बीएससी) निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक हो सकती है।
- यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर चयन प्रक्रिया में पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (DV) चरण शामिल है।
राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में ज्येष्ठ अनुदेशक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 रुपये मूल वेतन मिलेगा, साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार लागू भत्ते और लाभ भी दिया जाएगा। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- ज्येष्ठ अनुदेशक 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड, फीस जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]MPSC Paper Leak: सीएम ने एमपीएससी अभ्यर्थियों से विस्तृत जांच का किया वादा, कहा - सरकार कुछ छिपाना नहीं चाहती
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अन्य परीक्षाओं के संबंध में शिकायतें मिली थीं, उनकी पुनः जांच की जाएगी और समीक्षा पूरी होने तक उन मामलों में साक्षात्कार स्थगित रहेंगे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल