UPSSSC Admit Card: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने यूपी गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन दोनों परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक कर लॉगिन विवरण दर्ज करते हुए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को आयोग के अधिकृत एंड्रॉइड मोबाइल ऐप और उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और निर्धारित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर वैलिड प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना होगा, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPSSSC Sugar Cane Supervisor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर परीक्षा से जुड़े सेक्शन में जाएं।
- यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर और मोहर्रिर एडमिट कार्ड 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि, दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UPSSSC Main Exam Date: परीक्षा तिथि
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं मोहर्रिर के 92 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा भी 29 नवंबर को ही दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र