UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जल्द, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 15, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आयोग की घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2026 को प्रत्येक दिवस दो पालियों में प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपी पीईटी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा पाली, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जाचं सकते हैं।
आयोग ने अभी तक यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले, आयोग ने प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट अपने आवंटित परीक्षा केंद्र वाले जिले/ शहर का नाम जांच सकते हैं।
यूपी पीईटी परीक्षा 2026 में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग भी है। यूपी पीईटी स्कोर 3 वर्ष के लिए मान्य होता है। पीईटी का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न समूह-ग के सरकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की पात्रता निर्धारित करने की किया जाता है।
UPSSSC PET 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘पीईटी 2026 - एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार