UPSSSC Main Exam Fee 2026: गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू
Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 05:15 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आज से शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा एससी/ एसटी को 80 रुपये जमा करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को छूट दी गई है।
UPSSSC Sugarcane Supervisor Main Exam Fee 2026: गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2026 के तहत गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 पदों पर चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा दिनांक 29 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 12 अक्टूबर, 2026 को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया था।
UPSSSC Moharrir Main Exam Fee 2026: मोहर्रिर मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2022 के अंतर्गत मोहर्रिर के 92 पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने 12 अक्टूबर, 2026 को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया था।
नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांचें।
UPSSSC Main Exam Fee Deposition 2026: शुल्क भुगतान प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी सुगरकेन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा 2026 और यूपीएसएसएससी मोहर्रिर मुख्य परीक्षा 2022 के लिए फीस जमा कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फी डिपॉजिट’ लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी