UPSSSC Main Exam 2024: स्टेनोग्राफर और हेल्थ वर्कर मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू
Abhay Pratap Singh | November 16, 2025 | 11:26 AM IST | 2 mins read
आयोग ने बताया कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) और विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा 2024 आशुलिपिक मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को 80 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।”
UPSSSC Health Worker Main Exam 2024: स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा तिथि
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए मुख्य परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट कैंडिडेट का रिजल्ट 23 सितंबर, 2025 को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,272 पद भरे जाएंगे।
UPSSSC Stenographer Main Exam 2024: आशुलिपिक मुख्य परीक्षा तिथि
यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर 2024 मुख्य परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर मेन्स एग्जाम के लिए चयनित 54,577 अभ्यर्थियों का परिणाम 14 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था। इस भर्ती के तहत कुल 1,224 पद भरे जाएंगे।
UPSSSC Main Exam 2024 Fees Payment: शुल्क कैसे जमा करें
मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने वाले योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के Homepage पर उपलब्ध Main Examination Fee Deposition विकल्प पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार