UPSSSC JE Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल के 2847 पदों पर भर्ती, 7 मई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 11:38 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके पीईटी स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसलिए इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास पीईटी स्कोर होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 06 विभागों में अवर अभियंता (जेई) सिविल के 2,847 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थी 07 मई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 जून 2024 निर्धारित की गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उत्तर प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा।
कैटेगरी वाइज रिक्तियों का विवरण
यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) भर्ती 2024 के तहत 2847 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें अवर अभियंता (सिविल), सहायक विकास अधिकारी (सिविल) के 2819 पद सामान्य चयन और अवर अभियंता के 28 पद विशेष चयन के 2847 पद हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं। आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को पीईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद से अब तक विभिन्न विभागों में 10,235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।
- सामान्य- 1324 पद
- ईडब्ल्यूएस - 279 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 766 पद
- अनुसूचित जाति - 447 पद
- अनुसूचित जनजाति - 31
- कुल- 2847
आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी जेई सिविल भर्ती 2024 आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अलग से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले करना होगा।
UPSSSC JE Recruitment ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें