UPSSSC Junior Analyst Drug Mains: जूनियर एनालिस्ट ड्रग मेन्स रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन; 361 पदों पर वैकेंसी
Santosh Kumar | May 18, 2024 | 07:01 AM IST | 2 mins read
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, एससी और एसटी वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 25 रुपये का शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जूनियर एनालिस्ट (ड्रग) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 18 मई को बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए पात्र हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से जूनियर एनालिस्ट ड्रग मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया इस लेख में आगे प्रदान की गई है।
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट (ड्रग) मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, एससी और एसटी वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 25 रुपये का शुल्क देना होगा।
शुल्क का भुगतान करने और आवेदन पत्र में वांछित परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2024 है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जूनियर एनालिस्ट (ड्रग) भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 361 पदों को भरना है।
UPSSSC Junior Analyst Drug Mains: पात्रता मानदंड
जूनियर एनालिस्ट ड्रग मेन्स परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड की बात करें तो जूनियर एनालिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक योग्यता परीक्षा-2023 के स्कोर के आधार पर की जाएगी, इसलिए केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा- 2023 उपस्थित हुए थे।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 में वास्तविक स्कोर या सामान्यीकृत स्कोर में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Also read UPSSSC JE Civil Mains 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स पंजीकरण upsssc.gov.in पर शुरू
UPSSSC Junior Analyst Drug Mains: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट ड्रग मेन्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समझ सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब 'Notifications/Advertisements' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां उम्मीदवार विज्ञापन संख्या '05-EXAM/2024' के सामने Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीचे 'Submit Application' पर क्लिक कर पृष्ठ को सत्यापित करें।
- नया पेज खुलेगा, आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म Download करें।
अगली खबर
]SWAYAM January 2024 Exam Guidelines: स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षा कल से शुरू, जानें एग्जाम से जुड़े दिशानिर्देश
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 मई को जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा में एनटीए द्वारा बनाए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। अभ्यर्थी इस लेख में परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार