UPSSSC Enforcement Constable Result 2025: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | November 13, 2025 | 11:12 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने 11 मई 2025 को 477 पदों के लिए प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार अब समाप्त हो चुका है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रवर्तन कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही यूपीएसएसएससी ने कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
यूपीएसएसएससी ने 11 मई 2025 को 477 पदों के लिए प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार अब समाप्त हो चुका है।
UPSSSC Enforcement Constable Result 2025: कटऑफ अंक
|
श्रेणी
|
कटऑफ अंक
|
|---|---|
|
अनारक्षित
|
34.00
|
|
अनुसूचित जाति
|
34.00
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
34.00
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
34.00
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
34.00
|
कुल 6060 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल के कुल 477 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर श्रेणीवार कुल 6060 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक / शारीरिक प्रवीणता / दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
दिव्यांगजन श्रेणी के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वाले 4 अभ्यर्थी शारीरिक मानक /शारीरिक प्रवीणता / दक्षता परीक्षा के लिए चिन्हित 6060 अभ्यर्थियों के परिणाम में मेरिट के क्रम में चिन्हित हुए हैं।
UPSSSC Enforcement Constable Result 2025: फरवरी में फिजिकल टेस्ट संभावित
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मानक / शारीरिक प्रवीणता / दक्षता परीक्षा फरवरी, 2026 में आयोजित की जानी संभावित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल