UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 फरवरी से आवेदन
Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 12:41 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी की तरफ से असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी पास होना चाहिए।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। पीईटी परीक्षा 2023 पास कर चुके पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और परीक्षा शुल्क के भुगतना की आखिरी तारीख 06 मार्च 2024 तक है। शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 13 मार्च 2024 तक समय दिया जाएगा।
UPSSSC Recruitment 2024 रिक्तियों का विवरण
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर के 199 पदों पर भर्ती सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के नियंत्रणाधीन असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इस तरह 200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
आयुसीमा
असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
UPSSSC Application Fee आवेदन शुल्क
असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं या ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा पास होना जरूरी है। हिंदी टंकण में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टंकण में 30 शब्द प्रति मिनट न्यूनतम टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई