UPSSSC Final Result 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर का अंतिम परिणाम जारी, 1643 अभ्यर्थी चयनित
Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 12:42 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर 2024 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के अंतर्गत सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट, ऑडिटर 2024 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा अंतिम परिणाम में कुल 1643 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें सहायक लेखाकार (सामान्य चयन) के 570 कैंडिडेट एवं सहायक लेखाकार (विशेष चयन) के 866 पद शामिल हैं। इसके अलावा, लेखा परीक्षक (सामान्य चयन) के 206 पद और सहायक लेखाकार (UPSLSA) का 1 पद भरा गया है।
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर 2024 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता/ दस्तावेज सत्यापन के बाद विभागवार एवं पदवार अंतिम चयन परिणाम का लम्बवत् एवं क्षैतिज आरक्षणवार कट ऑफ भी जारी किया गया है।
Also read UPPSC GDC Result 2026: यूपी राजकीय महाविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती रिजल्ट 7 विषयों के लिए जारी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश में सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन), सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन) व लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन) तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार का 1 पद सहित कुल 1828 पद विज्ञापित थे।
नोटिस के अनुसार, 1828 पदों के सापेक्ष कुल 1643 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल यूपीएसएसएससी पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है। इस लेख में नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार कटऑफ अंक जांच सकते हैं।
UPSSSC Assistant Accountant and Auditor 2024 Final Result: डाउनलोड चरण
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/News.aspx?id=1 पर जाएं।
- ‘विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएप ओपन होगी।
- उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई