UPSC IES, ISS Result 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस रिजल्ट upsconline.nic.in पर जारी, इंटरव्यू शेड्यूल जल्द

Saurabh Pandey | August 4, 2026 | 08:24 PM IST | 3 mins read

यूपीएससी ने आईईएस, आईएसएस रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आम तौर पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकीय सेवा (आईएसएस) परीक्षा, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी द्वारा 19 जून से 21 जून, 2026 तक आयोजित इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा 2026 के लिखित भाग में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

UPSC IES, ISS Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "What's New" या "Written Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब "Indian Economic Service / Indian Statistical Service Examination Result" लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजें
  6. अंत में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

UPSC IES, ISS Result 2026: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

आयोग इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा, 2026 के लिखित भाग का परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को 15 दिनों का समय देगा। इस दौरान पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर अनिवार्य रूप से लॉगिन करना होगा और अपनी जानकारी/शैक्षणिक योग्यता की स्थिति (क्या वे परीक्षा दे रहे हैं या दे चुके हैं) को अपडेट करना होगा, साथ ही जरूरी क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने का साक्ष्य देना होगा और अपने दावे के साक्ष्य के तौर पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर, ऐसे उम्मीदवारों को इस परीक्षा के अगले चरणों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस संबंध में कमीशन द्वारा कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

UPSC IES, ISS Result 2026: पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जल्द

पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल सही समय पर कमीशन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू की सही तारीख के बारे में उम्मीदवारों को ई-समन लेटर के जरिए जानकारी दी जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही जरूरी दस्तावेज या जानकारी अपलोड कर दी है और उन्हें कोई जानकारी भरनी नहीं है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से लॉगिन करना होगा और विवरणों की पुष्टि करने के बाद अंतिम रूप से सबमिट करना होगा, ताकि आईईएस/आईएसएस परीक्षा-2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए ई-समन लेटर जेनरेट हो सके।

Also read UPSC ESE Mains 2026 Result: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इंटरव्यू डेट्स जल्द

UPSC IES, ISS Result 2026: फाइनल मार्कशीट विवरण

यूपीएससी आईईएस, आईएसएस फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों की मार्क-शीट कमीशन की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और यह 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। हालांकि, यूपीएससी उम्मीदवारों को मार्कशीट की प्रिंटेड कॉपी तभी जारी करेगा जब वे इसके लिए खास तौर पर अनुरोध करें और साथ में अपना पता लिखा और टिकट लगा हुआ लिफाफा भी भेजें। जो उम्मीदवार मार्कशीट की प्रिंटेड/हार्ड कॉपी पाना चाहते हैं, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर मार्क्स दिखाए जाने के 30 दिनों के भीतर अनुरोध करना होगा; इसके बाद ऐसे अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]