UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी में मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 109 पदों निकली भर्ती, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | April 14, 2024 | 06:09 PM IST | 2 mins read
रिजर्व कैंडिडेट के अलावा अन्य सभी वर्ग के आवेदकों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में करना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर लास्ट डेट तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएससी भर्ती अभियान के तहत कुल 109 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यूपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू कर दी गई है।
आवेदन के लिए महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट एसबीआई की किसी भी शाखा में या नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।
Also read UPSC CDS Admit Card 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड जारी, 21 अप्रैल को होगी परीक्षा
आवेदन के लिए उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता मानदंड और आयु सीमा संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Union Public Service Commission Recruitment 2024: कुल रिक्तियां
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पद के अनुसार कुल रिक्तियां देख सकते हैं:
| क्रम संख्या | पद के नाम | रिक्तियां |
|---|---|---|
| 1 | साइंटिस्ट-बी | 3 पद |
| 2 | स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर | 42 पद |
| 3 | अन्वेषक ग्रेड-1 | 2 पद |
| 4 | असिस्टेंट केमिस्ट | 3 पद |
| 5 | समुद्री सर्वेक्षक-सह उप महानिदेश | 6 पद |
| 6 | असिस्टेंट प्रोफेसर | 13 पद |
| 7 | मेडिकल ऑफिसर | 40 पद |
UPSC Recruitment 2024: आवेदन करें
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर विजिट करें।
- कैंडिडेट पंजीकृत करें और क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’