UPSC NDA, CDS 2 Result 2024: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 2 परिणाम upsc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | September 20, 2024 | 10:12 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा में 8,796 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इन उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) चरण 2 और सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) चरण 2 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए 2, सीडीएस 2 परीक्षा के परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में घोषित किए गए हैं।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों को एनडीए एनए 2 और सीडीएस 2 परीक्षा के परिणाम के बारे में जानकारी दी है। अकादमी और नौसेना अकादमी चरण 2 परीक्षा, और सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) 2 परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा में 8,796 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यूपीएससी एनडीए 2 और सीडीएस 2 लिखित परीक्षा एक ही दिन 1 सितंबर को आयोजित की गई थी। यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती के जरिए 404 पदों और सीडीएस 2 के जरिए 459 पदों पर भर्ती करेगा।
UPSC NDA 2, CDS 2 Result 2024: परिणाम विवरण
यूपीएससी ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में हैं, उनकी उम्मीदवारी प्रोविजनल है। परीक्षा में प्रवेश की शर्तों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम जारी होने के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।
कोई भी उम्मीदवार जो पहले ही साइट पर पंजीकरण करा चुका है, उसे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी प्रश्न/लॉगिन समस्या के मामले में dir-recruiting6-mod@nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
UPSC NDA 2, CDS 2 Result 2024 Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी एनडीए 2, सीडीएस 2 परिणाम 2024 की जारी पीडीएफ फाइल की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ही एनडीए 2, सीडीएस 2 परिणाम 2024 लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसमें अपना रोल नंबर खोजें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। परिणाम एसएसबी साक्षात्कार के समापन के बाद 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी