Indian Army Agniveer Result 2024: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम joinindianarmy.nic.in पर जारी

भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | September 20, 2024 | 07:25 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने 22 अप्रैल से 3 मई तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कई शिफ्टों में अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की थी। सेना ने अब हिसार, पालमपुर, रोहतक, आगरा, अल्मोड़ा, अमेठी, लैंसडाउन और अन्य क्षेत्रों के लिए अग्निवीर मेरिट सूची जारी कर दी है।

Background wave

उम्मीदवारों को भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब अग्निवीर की विभिन्न भूमिकाओं के लिए अपने परिणाम देख सकते हैं। इन भूमिकाओं में जनरल ड्यूटी (जीडी), तकनीकी (टेक), ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं कक्षा), कार्यालय सहायक, महिला सैन्य पुलिस (एमपी), सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक शामिल हैं।

Also readअग्निवीरों को यूपी पुलिस, पीएसी बल में मिलेगा वेटेज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए। सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 22 अप्रैल से 3 मई 2024 के बीच आयोजित की गई थी।

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी), अनुकूलन क्षमता परीक्षण और II , दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Result 2024: कैसे जांचें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से भारतीय सेना अग्निवीर फाइनल परिणाम की जांच कर सकते हैं:

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • जेसीओ/अग्निवीर भर्ती अनुभाग पर जाएं।
  • होमपेज पर “सीईई परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • अपने क्षेत्र से संबंधित पीडीएफ लिंक ढूंढें।
  • उसे डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
  • डाउनलोड किए गए पीडीएफ को खोलें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर खोजें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications