UPSC IES, ISS Exam Schedule 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा कार्यक्रम घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें

Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 02:41 PM IST | 1 min read

यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण/मौखिक परीक्षा शामिल है। अंतिम चयन दोनों चरणों के संयुक्त स्कोर के आधार पर होगा।

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभागों में विशेष आर्थिक और सांख्यिकीय विश्लेषण पदों के लिए भर्ती करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा, 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षाएं 19 जून से 21 जून तक आयोजित की जाएंगी।

यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। समय सारिणी में विषयवार तिथियां, समय और परीक्षा का प्रकार (वर्णनात्मक या वस्तुनिष्ठ) दिया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट से आधिकारिक समय सारिणी को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC IES, ISS Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि और दिन
विषय
समय
19.06.2026 (शुक्रवार)
सामान्य अंग्रेजी (वर्णनात्मक/Descriptive)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सामान्य अध्ययन (वर्णनात्मक/Descriptive)
दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक
20.06.2026 (शनिवार)
सामान्य अर्थशास्त्र-I (वर्णनात्मक/Descriptive)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सांख्यिकी–I (वस्तुनिष्ठ/Objective)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सामान्य अर्थशास्त्र-II (वर्णनात्मक/Descriptive)
दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक

सांख्यिकी–II (वस्तुनिष्ठ/Objective)
दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक
21.06.2026 (रविवार)
सामान्य अर्थशास्त्र-III (वर्णनात्मक/Descriptive)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सांख्यिकी-III (वर्णनात्मक/Descriptive)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

भारतीय अर्थशास्त्र (वर्णनात्मक/Descriptive)
दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक

सांख्यिकी–IV (वर्णनात्मक/Descriptive)
दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक

Also read JMI Free UPSC Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए आवेदन आज से शुरू

UPSC IES, ISS Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम विवरण

परीक्षा समय सारिणी में उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी और उसमें शामिल होने के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

  1. आयोजक बोर्ड का नाम
  2. परीक्षा का नाम
  3. प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए विषय का नाम
  4. परीक्षा की तिथि और दिन
  5. परीक्षा का समय (सुबह और दोपहर के सत्र)
  6. प्रश्नपत्र का प्रकार (वर्णनात्मक या वस्तुनिष्ठ)
  7. प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि (अधिकांश प्रश्नोंपत्रों के लिए 3 घंटे, सांख्यिकी प्रथम और द्वितीय के लिए 2 घंटे)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]