UPSC ESE Result 2023: यूपीएससी ईएसई 2023 की रिजर्व लिस्ट upsc.gov.in पर जारी, 81 उम्मीदवारों के नाम
Santosh Kumar | September 12, 2024 | 07:33 PM IST | 2 mins read
दूरसंचार विभाग इन चयनित उम्मीदवारों से सीधे संवाद करेगा। आयोग ने नोटिस में 3 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रोविजनल (अस्थायी) रखी है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2023 की रिजर्व सूची प्रकाशित कर दी है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी ईएसई 2023 रिजर्व सूची देख सकते हैं। यूपीएससी ईएसई 2023 रिजर्व सूची में 81 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
यूपीएससी ईएसई 2023 रिजर्व लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं है। आयोग के नोटिस के अनुसार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम 22 नवंबर 2023 को घोषित किया गया था, जिसमें 401 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए मेरिट के क्रम में अनुशंसित किया गया था।
संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग की मांग के अनुसार आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 के आधार पर शेष रिक्तियों को भरने के लिए 81 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इसमें 58 अनारक्षित, 17 ओबीसी और 6 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।
UPSC ESE Result 2023: 3 उम्मीदवारी प्रोविजनल
दूरसंचार विभाग इन चयनित उम्मीदवारों से सीधे संवाद करेगा। आयोग ने नोटिस में 3 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रोविजनल (अस्थायी) रखी है। इन उम्मीदवारों को तब तक नियुक्ति नहीं दी जाएगी जब तक उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो जाता।
इन अभ्यर्थियों की प्रोविजनल स्थिति आरक्षित सूची की घोषणा की तिथि से केवल 3 माह तक ही वैध रहेगी। यदि अभ्यर्थी इस समयावधि में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
UPSC ESE 2023 Reserve List: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से यूपीएससी ईएसई 2023 रिजर्व सूची की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- मुखपृष्ठ पर “रिजर्व लिस्ट: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (मुख्य) 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी ईएसई 2023 रिजर्व लिस्ट पीडीएफ लिंक खोलें।
- पीडीएफ खुलेगी, उसमें उम्मीदवारों का विवरण और नाम दिया होगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल