UPSC ESE 2027 Prelims Schedule: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 02:52 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
नई दिल्ली :
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2027 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर-I सुबह के सत्र में और पेपर-II दोपहर के सत्र में होगा।
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। यूपीएससी ईएसई परीक्षा स्थल पर प्रवेश प्रत्येक सत्र शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
UPSC ESE 2027 Dates: परीक्षा शेड्यूल
|
परीक्षा तिथि एवं दिन
|
समय
|
विषय / पेपर
|
परीक्षा का प्रकार और अंक
|
|
31 जनवरी, 2027 (रविवार) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे
|
सामान्य अध्ययन एवं इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड (पेपर-I)
|
वस्तुनिष्ठ अवधि - 2 घंटे अंक - 200 |
|
31 जनवरी, 2027 (रविवार) |
दोपहर 2 से शाम 5 बजे
|
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग (विषय-विशिष्ट पेपर-II)
|
वस्तुनिष्ठ अवधि - 3 घंटे अंक - 300 |
UPSC ESE 2027 Recruitment: चयन प्रक्रिया
- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार – 500 अंक)
- इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा (पारंपरिक प्रकार – 600 अंक)
- पर्सनल टेस्ट / साक्षात्कार (200 अंक)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल में पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से एचपीआरसीए पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र