UPSC EPFO Result 2025: यूपीएससी ईपीएफओ रिजल्ट ईओ/ एओ और एपीएफसी पदों के लिए upsc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 22, 2025 | 07:15 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईपीएफओ रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू/ व्यक्तित्व परीक्षण (PT) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने विज्ञापन संख्या 52/2025 के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में एनफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) और एपीएफसी के पदों पर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी ईपीएफओ रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
यूपीएससी ईपीएफओ 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीएससी ईपीएफओ रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू/ व्यक्तित्व परीक्षण (PT) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
UPSC EPFO EO/AO Result 2025: ईओ/ एओ रिजल्ट
यूपीएससी ईओ/ एओ परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ईपीएसओ में एनफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर के कुल 156 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Also read UPSC ESE Main Result 2025: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 458 अभ्यर्थियों का चयन
UPSC EPFO APFC Result 2025: एपीएफसी रिजल्ट
यूपीएससी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए 29 नवंबर, 2025 को कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट आयोजित किया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ईपीएसओ में एपीएफसी के कुल 74 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
यूपीएससी विज्ञापन नंबर 52/2025 के तहत ईओ/ एओ और एपीएफसी के कुल 230 रिक्त पदों को भरेगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSC EPFO Result 2025 Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी ईपीएफओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ Whats New’ सेक्शन पर विजिट करें।
- ईपीएफओ रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]RSSB Jamadar Grade 2 Admit Card 2025: आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी
आरएसएसबी जमादार एडमिट कार्ड 72 पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए है। जमादार भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा 27 दिसंबर को एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल