UPSC EPFO Exam 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा 7 जुलाई को होगी, 323 पदों पर की जाएगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | May 30, 2024 | 08:21 AM IST | 1 min read
यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट 2024 भर्ती परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2024 (EPFO PA Exam 2024) तिथि की घोषणा कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट एग्जाम 2024 का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा।
यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट 2024 भर्ती परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। ईपीएसओ पर्सनल असिस्टेंट एग्जाम 2 घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 323 ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। ईपीएफओ पीए हाल टिकट के बिना कैंडिडेट को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2024 प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पाठ्यक्रम में अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड को शामिल किया गया है। ईपीएफओ भर्ती परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
यूपीएससी ईपीएफओ लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UPSC EPFO personal assistant vacancy 2024: कुल रिक्तियां
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में ईपीएफओ व्यक्तिगत सहायक श्रेणीवार रिक्तियां देख सकते हैं-
| श्रेणी | कुल रिक्तियां |
|---|---|
|
सामान्य |
132 |
|
अनुसूचित जाति |
48 |
|
अनुसूचित जनजाति |
24 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
87 |
|
ईडब्ल्यूएस |
32 |
|
कुल |
323 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र