UPSC EPFO Admit Card 2025: यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, एग्जाम डेट, टाइमिंग्स, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | November 24, 2025 | 02:54 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती अभियान में 230 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें ईओ और एओ के लिए 156 और एपीएफसी के लिए 74 रिक्तियां हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/ अकाउंट ऑफिसर्स (AO), असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
UPSC EPFO Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर Click Here लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
UPSC EPFO Exam 2025: परीक्षा तिथि
यूपीएससी ईपीएफओ ईओ, एओ और एपीएफसी भर्ती परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से 11:30 बजे निर्धारित है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
UPSC EPFO Exam 2025: परीक्षा गाइडलाइंस
- यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा के लिए निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैलिड फोटो आईडी साथ रखें।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, नोट्स, बैग आदि न लेकर जाएं।
- परीक्षा हॉल में कक्ष निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा।
UPSC EPFO Exam 2025: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा एवं इंटरव्यू में अंक रेशियो 75:25 के अनुपात में रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें