UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम upsc.gov.in पर जल्द होगा जारी
Abhay Pratap Singh | June 30, 2024 | 02:28 PM IST | 2 mins read
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 के नतीजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 देख सकेंगे।
सीएसई परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 एक पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में अपने रोल नंबर की जांच कर सकेंगे।
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए बुलाया जाएगा। सीएसई मुख्य परीक्षा में दो भागों लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण को शामिल किया गया है। इस साल, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी।
आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थी को जीएस पेपर-2 में कम से कम 33 प्रतिशत अंक तथा जीएस पेपर-1 में कुल योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे।
इस साल, यूपीएससी 1,056 रिक्तियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कर रहा है। सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल रिक्तियों में से 40 पद बेंचमार्क दिव्यांग वर्ग (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आरक्षित हैं।
UPSC Prelims Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- ‘What’s New’ टैब पर जाएं और सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- कैंडिडेट सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट में रोल नंबर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET PG Exam Date 2024: नीट पीजी परीक्षा तिथि जल्द natboard.edu.in पर होगी जारी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
इससे पहले नीट पीजी परीक्षा 23 जून को आयोजित होनी थी। हाल में प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितता के आरोपों के चलते नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा