UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए योग्य अभ्यर्थियों हेतु डिटेल अपडेट विंडो ओपन
Santosh Kumar | November 13, 2025 | 06:26 PM IST | 2 mins read
साक्षात्कार की तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी और यह यूपीएससी कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई) 2025 के सफल उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट हेतु विवरण अपडेट विंडो ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई मेंस 2025 उत्तीर्ण किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना विवरण भर सकते हैं। आयोग ने 11 नवंबर को यूपीएससी मेंस रिजल्ट जारी किया, जिसमें 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपेक्षित योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण के साथ आवश्यक फ़ील्ड भरना/अपडेट करना होगा, तथा अपने दावे के प्रमाण के रूप में प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
जिन्होंने सभी जानकारी पहले ही अपलोड की है, उन्हें भी विवरण की पुष्टि कर लॉगिन करके आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र (ओएएफ) में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE Mains Result 2025: साक्षात्कार शेड्यूल जल्द
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय पात्रता/आरक्षण के दावों के समर्थन में आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी जैसे मूल प्रमाण पत्र और टीए फॉर्म आदि जैसे अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
साक्षात्कार की तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी और यह संघ लोक सेवा आयोग कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार का कार्यक्रम तदनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
Also read UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी सीएसई मेंस रिजल्ट घोषित, upsc.gov.in पर चेक करें परिणाम पीडीएफ
UPSC CSE Mains Result 2025: 27 नवंबर तक जमा करें विवरण
उम्मीदवार अपने पते या संपर्क विवरण में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना आयोग को ईमेल csm-upsc@nic.in के माध्यम से दें। उम्मीदवार 13 से 27 नवंबर शाम 6 बजे तक वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक विवरण जमा कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवारों को सत्यापन प्रपत्र भरकर जमा करना होगा। यह फॉर्म कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट cseplus.nic.in/Account/Login पर साक्षात्कार शुरू होने की तिथि से लेकर साक्षात्कार की समाप्ति तक उपलब्ध रहेगा।
अगली खबर
]RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, डाउनलोड लिंक
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) द्वारा पात्रता मानदंडों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, बोर्ड जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें