UPSC CSE Mains Exam 2025: यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम का दूसरा दिन आज , परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2025 | 08:25 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आज यानी 23 अगस्त को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CSE Mains 2025) दूसरे दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। यूपीएससी सीएसई मुख्य 2025 परीक्षा 22 अगस्त को एक शिफ्ट में समाप्त करा ली गई है, जबकि 23, 24, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 के लिए पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल 14,161 उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी व्यक्तित्व परीक्षण/ साक्षात्कार राउंड में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होंगे और सभी पेपर में डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा कुल 1750 अंकों के लिए कराई जाएगी।
Also read UPSC CSE Mains Admit Card 2025: यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी
UPSC CSE Mains 2025 Exam: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।
- प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टोरेज डिवाइस, कैमरा या कोई भी संचार उपकरण ले जाने पर रोक है।
- उम्मीदवारों को साधारण कलाई घड़ी, पेन, पेंसिल और फोटो (यदि लागू हो) ही परीक्षा कक्ष में साथ लाने की अनुमति है।
- पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है, जबकि किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थियों को प्रश्न के सभी भागों और उप-भागों के उत्तर प्रश्न-सह-उत्तर (QCA) पुस्तिका में दिए गए स्थान पर ही देने होंगे।
- प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर पर प्रतिबंध है; आवश्यकता पड़ने पर केवल गैर-प्रोग्रामेबल वैज्ञानिक कैलकुलेटर का ही उपयोग किया जा सकता है।
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र के अंत में अपनी क्यूसीए पुस्तिका (प्रश्न पत्र अलग करने के बाद) निरीक्षक को सौंपनी होगी।
- रफ कार्य केवल निर्धारित स्थान पर ही किया जाना चाहिए; प्रवेश पत्र या अतिरिक्त शीट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
- जिन अभ्यर्थियों ने स्वयं लेखक का विकल्प चुना है, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि लेखक केवल यूपीएससी द्वारा जारी अलग ई-प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल