UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जल्द, पिछले 5 वर्षों के परिणाम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 8, 2024 | 06:54 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई 2024 एग्जाम के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस सहित अन्य पदों के लिए कुल 1,056 रिक्तयों को भरा जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा - मुख्य 2024 (CSE Mains Exam 2024) के नतीजे घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी मेन्स 2024 परीक्षा में 14,627 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए साक्षात्कार में शामिल होंगे। इंटरव्यू संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाता है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,056 पदों को भरा जाएगा।
यूपीएससी सीएसई मुख्य 2024 परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 13.4 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इससे पहले, 2023 में यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट 8 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था।
Also read UPSC ESE Mains Result 2024: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
यूपीएससी सीएसई 2024 फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सरकारी सेवाओं के पदों पर नियुक्त किया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSC Civil Services Mains Exam Results 2024: पिछले 5 सालों के परिणाम तिथि
पिछले 5 सालों में यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | वर्ष | परिणाम तिथि |
|---|---|---|
| 1 | 2023 | 8 दिसंबर, 2023 |
| 2 | 2022 | 6 दिसंबर, 2022 |
| 3 | 2021 | 24 दिसंबर, 2021 |
| 4 | 2020 | 16 जनवरी, 2021 |
| 5 | 2019 | 14 जनवरी, 2020 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें