Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 11:40 AM IST | 2 mins read
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को यदि इसमें कोई त्रुटि नजर आती है तो वे इसके खिलाफ चैलेंज कर सकते हैं।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी (ग्रुप 2 सब-ग्रुप 1) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एमपी एईओ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतरिम उतत्र कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को इसमें कोई गड़बड़ी नजर आती है तो वह इसके खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 24 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
आंसर की की मदद से उम्मीदवार नतीजे घोषित होने से पहले अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का हिसाब लगा सकते हैं। आधिकारिक आंसर की डाउनलोड करके और अपने जवाबों का मिलान करके, उम्मीदवार उन जवाबों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें वे चुनौती देना चाहते हैं।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट में उम्मीदवारों द्वारा दिए गए जवाब होते हैं। उम्मीदवारों को अपने मार्क्स का अंदाजा लगाने के लिए अपने जवाबों की तुलना अंतरिम उत्तर कुंजी से करनी चाहिए। कोई भी आपत्ति दर्ज करने से पहले रिस्पॉन्स शीट को ध्यान से देखना चाहिए, क्योंकि उम्मीदवार इसका इस्तेमाल उन सवालों की पहचान करने के लिए कर सकते हैं जिनमें उनके जवाब बोर्ड द्वारा दिए गए जवाब से अलग हैं।